Home Computer कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करे (Hindi में टाइप करे)

कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करे (Hindi में टाइप करे)

कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करें? इस लेख में, आप लैपटॉप/कंप्यूटर पर हिंदी में टाइप करना सीख सकते हैं। कम्प्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने का तरीक़ा बताए गए है।

कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करे? जी हैं दोस्तों क्या आप कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग नहीं कर पा राहे हो और जानना चाहते हो की ‘कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करें?‘ अगर आपके जवाब ‘हाँ’ है।तो ये लेख सिर्फ़ आपके लिए ही है।

कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करें

इस लेख में, कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करते हैं पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप बताए गए हैं।

वैसे तो आपको पता होगा कंप्यूटर में, डिफ़ॉल्ट रूप से इंग्लिश (English) में टाइपिंग होती है। इसलिए जब हम हिंदी में लिखना चाहते है तो नहीं लिख पाते हैं! लेकिन कंप्यूटर में हिंदी में टाइपिंग करने का ऑप्शन भी पहले से ही दिया हुआ होता है।

आपको सिर्फ़ कुछ आसान स्टेप्स को फ़ॉलो करके कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग सेट अप (settings) करना होगा।

कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करें

कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग सेटिंग्स करने के बाद, आप जब चाहो जहां चाहो चाहे वो गूगल सर्च में, सोशल मीडिया, MS word में या कही और आसानी से हिंदी में लिख पाएँगे। तो चाहिए लैपटॉप/कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने का तरीक़ा क्या क्या है जानते हैं।

कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने का तरीक़ा

लैपटॉप/कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने के लिए मुख्य रूप से दो तरीक़ा होता हैं, एक ‘हिंदी फॉन्ट‘ यानी की किसी फॉन्ट की हिसाब से टाइपिंग करना होगा और दूसरा है ‘हिंदी टाइपिंग टूल‘ का उपयोग करके हिंदी में टाइप कर सकते हैं।

#1. फॉन्ट का उपयोग करके कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करे:

हिंदी में टाइपिंग करने के लिए, रेमिंगटन (टाइपराइटर) हिंदी कीबोर्ड जो हिंदी फोन्ट्स या देवनागरी फिंट का उपयोग किया जाता है। इतना ही नहीं कई अलग-अलग फोंट्स उपलब्ध है, जैसे की मंगल, कृतिदेव आदि शामिल हैं।

हिंदी फ़ॉन्ट दो प्रकार के हो सकते हैं:

  1. लेगसी हिंदी फ़ॉन्ट (Legacy Hindi Font).
  2. यूनिकोड हिंदी फ़ॉन्ट (Unicode Hindi Font).

लेगसी हिंदी फ़ॉन्ट क्या है (Legacy Hindi Font)?

दोस्तों, LEGACY FONTS का उपयोग करके कंप्यूटर में टाइपिंग करने के लिए किसी प्रकार के कीबोर्ड की आवश्यकता नहीं होती है। आपको सिर्फ लेगसी हिंदी फ़ॉन्ट चाहिए होगा।

लेगसी हिंदी फ़ॉन्ट आपको डिफ़ॉल्ट रूप से नहीं मिलेगा क्युकी ये फॉण्ट पसंद के अनुसार उपयोग किए जाते हैं. इसको प्राप्त करने के लिए इंटरनेट या अन्य किसी माध्यम से डाउनलोड करना होता है।

LEGACY FONTS फॉन्ट डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल या अन्य किसी सर्च इंजन पर फॉन्ट को नाम से (जैसे की KRUTIDEV आदि) फॉन्ट खोजना होता है। फॉन्ट डाउनलोड करने के बाद अपने कंप्यूटर में इंस्टॉल कर लीजिए और हिन्दी टाइपिंग स्टार्ट कर दीजिए।

सामान्य रूप में ये फॉन्ट हर एप्लीकेशन में काम करते हैं. लेकिन इसका वास्तविक रूप हिन्दी नहीं होता है, इसलिए इंटरनेट पर यदि इनका उपयोग किया जाता है तो TEXT दिखने में समस्या होती है।

बाकी आप TEXT EDITOR, MS WORD, EXCEL, PAINT, DESIGNER, PHOTOSHOP कहीं भी उपयोग कर सकते हैं और हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं।

यूनिकोड हिंदी फ़ॉन्ट क्या है (Unicode Hindi Font)?

दोस्तों, सभी यूनिकोड चरित्र (character), प्रतीक (symbol), या इमोजी का एक अनोखा कोड है। लेकिन मूल रूप से यूनिकोड टाइपिंग (चरित्र) का उपयोग वेब पेज (इंटरनेट) पर या डिजिटल उपकरणों में होता है और गैर-यूनिकोड (Non-Unicode) फ़ॉन्ट का उपयोग पेपर प्रकाशन में किया जाता है।

जब हम अंग्रेजी में कीबोर्ड का उपयोग करके किसी भी वर्ण को टाइप करते हैं, तो हमारा कंप्यूटर इसे गैर-यूनिकोड रूप में टाइप करता है। दोस्तों, यूनिकोड टाइपिंग क्या है समझने के लिए हमें पहले Unicode और non-Unicode fonts को समझना होगा।

यूनिकोड फोंट: इसमें टाइप की गई सामग्री इसकी प्रकृति में नहीं बदलती है। हम इच्छित भाषा के मानक यूनिकोड को छोड़कर अन्य फोंट को बदलकर यूनिकोड में टाइप की गई सामग्री शैली को नहीं बदल सकते।

मान लीजिए कि आपने मंगल फ़ॉन्ट (यूनिकोड फ़ॉन्ट) में “हम भारतीय हैं” लिखा है। इसे कहीं भी कॉपी-पेस्ट करें या इसका फ़ॉन्ट बदलें, यह नहीं बदलेगा। यूनिकोड फोंट को तभी बदला जाएगा जब हिंदी देवनागरी मानकों के किसी भी अन्य फोंट का उपयोग किया जाए।

यानि की इसको सिर्फ यूनिकोड फॉन्ट से बदला जायेगा.

गैर यूनिकोड (Non-Unicode): इसमें फ़ॉन्ट को वांछित फ़ॉन्ट में बदला जा सकता है और उस प्रकार की सामग्री की रूपरेखा बदल जाएगी। यदि हम गैर-यूनिकोड हिंदी फोंट में टाइप करते हैं और किसी भी फॉन्ट के साथ इसके फॉन्ट को बदलते हैं, तो यह बदल जाएगा और कुछ अजीब उलटा-सीधा दिखाई देगा।

उदाहरण के लिए, मैंने नीचे कुछ अजीब से टेक्स्ट टाइप किए हैं –
“ge Òkjrh; gSa”

इसे कॉपी करने के बाद, इसे अपने कंप्यूटर पर Microsoft Word में पेस्ट करें और इसे सेलेक्ट करने के बाद, इसे क्रुतिदेव 20 फ़ॉन्ट (गैर यूनिकोड हिंदी फ़ॉन्ट) में बदल दें, अब आपको “हम भारतीय हैं” दिखाई देगा।

#2. टाइपिंग टूल का उपयोग करके कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करे:

कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने के लिए ये सबसे आसान तरीक़ा इससे आप भाषा: हिन्दी सलेक्ट करेंगे और जैसे ही कोई वर्ड टाइप करके enter या space बटन पर क्लिक करेंगे वो वर्ड हिंदी में कन्वर्ट हो जाएँगे।

इसके लिए आपको सिर्फ़ Input Method Editors (IME) सॉफ्टवेयर टूल चाहिए होंगे। तो चलिए इसके बारे में थोड़ा जानकारी कर लेते हैं।

Input Method Editors (IME) क्या है?

Microsoft डेवलपर के अनुसार: इनपुट मेथड एडिटर (IME) एक सॉफ्टवेयर घटक है जो उपयोगकर्ता को किसी भाषा में इनपुट टेक्स्ट के लिए सक्षम बनाता है जिसे एक मानक QWERTY कीबोर्ड पर आसानी से प्रस्तुत नहीं किया जा सकता है।

MS IME हार्डवेयर कीबोर्ड और ऑन-स्क्रीन या टच कीबोर्ड दोनों का समर्थन कर सकता है।

यह आमतौर पर उपयोगकर्ता की लिखित भाषा में वर्णों की संख्या के कारण होता है, जैसे कि विभिन्न पूर्वी एशियाई भाषाएँ। किसी एक कीबोर्ड कुंजी पर प्रदर्शित होने वाले प्रत्येक एक वर्ण के बजाय, उपयोगकर्ता प्रकार की कुंजियों का संयोजन जो IME द्वारा व्याख्या की जाती है।

IME या तो उस वर्ण (word) )को उत्पन्न करता है जो कीस्ट्रोक्स के सेट से मेल खाता है या चुनने के लिए उम्मीदवार पात्रों की एक सूची है। चिंहित वर्ण को तब संपादित नियंत्रण में डाला जाता है, जिसके साथ उपयोगकर्ता सहभागिता कर रहा है।

दोस्तों, पहले तो ये मिक्रोस्फट डिवेलप किया था, लेकिन बाद में, गूगल भी इनपुट मेथड एडिटर डिवेलप किया है और इसको और आसान बना दिए हैं।

गूगल इनपुट मेथड एडिटर (Google IME Tool) क्या है?

Google IME एक 22 भाषाओं में टाइपिंग टूल का सेट है, जिसमें हिंदी, अम्हारिक, अरबी, बंगाली, चीनी, ग्रीक, गुजराती, नेपाली, जापानी, पंजाबी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, फारसी, तेलुगु, रूसी, संस्कृत, सर्बियाई, तमिल और उर्दू भी शामिल हैं।

गूगल IME एक ध्वन्यात्मक (phonetic) इनपुट विधि है। जो कीबोर्ड लेआउट का उपयोग हिंदी टाइपिंग उपयोग के लिए किया जाता है।

फोनेटिक का अर्थ है “आप जैसा बोलते हैं वैसा टाइप करें”, ऑल हिंदी ट्रांसलिटरेशन सॉफ्टवेयर फोनेटिक कीबोर्ड पर काम करता है, अगर आपको हिंदी टाइपिंग नहीं आती है तो आप ध्वन्यात्मक (phonetic) कीबोर्ड लेआउट के साथ टाइप कर सकते हैं।

हिंदी टाइपिंग के लिए इसकी सबसे सरल विधि बिना किसी कीबोर्ड लॉऊट या प्रैक्टिस लिख सकते हैं।

How to Type in Hindi on Computer (हिंदी में टाइप करे)

कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करना बहुत ही आसान है, जैसे की में पहले ही बताया की दो मुख्य तरीक़ा है, कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग (लिखने) के लिए। तो अगर आपको कीबोर्ड में हिंदी टाइपिंग कैसे करें जाना है, तो उसके लिए आपको किसी हिंदी फोंट्स को फ़ॉलो करना होगा।

यानी की, फोंट के हिसाब से key दबाएँगे तो ही हिंदी में शुद्ध शब्द जो आप लिखना चाहते है वो लिख पाएँगे।

दूसरा है, कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने के लिए MS IME या गूगल IME tool का उपयोग करना होगा। दोनो में से मुझे IME टूल सबसे आसान लगता है अगर आपको हिंदी आती भी नहीं सिर्फ़ बोल सकते है तो हिंदी में लिख सकते हैं।

तो चलिए अब दोनों तरीके से लैपटॉप/कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करें स्टेप बाय स्टेप:

तरीका #1. किसी हिंदी फोंट से कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करे:

  1. सबसे पहले कोई फोंट गूगल से डाउनलोड/इंस्टॉल करें। (जैसे – Kruti Dev, Devlys font, etc)
  2. अब जाह उपयोग करना चाहते है वहाँ हिंदी फोंट (जो डाउनलोड किए है) चुने फिर लिखना चालू करें।
  3. लीजिए अब हिंदी में टाइपिंग का आनंद लें। बस इतना ही स्टेप को फ़ॉलो करने से आप हिंदी में टाइपिंग करना सिख सकते हैं।

नोट: फोंट सलेक्ट करके भी हिंदी में गलत शब्द आ रहे, तो आपको या तो वो फोंट सीखना पड़ेगा या फिर यूनिकोड फोंट से non-यूनिकोड में कन्वर्ट करना होगा पहले फिर वो कॉपी/पेस्ट करना होगा।

उदाहरण के लिए, यूनिकोड हिंदी फ़ॉन्ट से क्रुतिदेव फ़ॉन्ट कन्वर्टर।

तरीका #2. IME टूल से लैपटॉप/कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करे:

गूगल इनपुट टूल से कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने के लिए ये करे:

  • सबसे पहले गूगल ओपन करे।
  • अब सर्च बार में “Google input tools” टाइप करके सर्च करे।
  • सबसे पहले URL को ओपन करे।
  • ओपन हो जाए तो “try it out” पर क्लिक करें।
  • अब ‘English’ लिखा है उसपर क्लिक करके “HINDI” सलेक्ट करें।
  • हिंदी चुन लिए है, तो अब वाइट बॉक्स में लिखे “Ab mein bhi hindi me likh sakta hun”.
  • Done! लीजिए अब आप जो चाहे वो हिंदी में लिख सकते है।

जैसे आप हिंदी बोल रहे हो वैसे बस hinglish में टाइप करते जाओ जैसे हम हिंग्लिश में chatting करते थे ठीक वैसे ही लिखे और स्पेस या enter की बटन प्रेस करने से हिंदी में कन्वर्ट हो जाएँगी ऑटमैटिक्ली 🙂

तरीका 3. Microsoft indic language input tool से हिंदी टाइपिंग करे:

Microsoft indic language input tool से कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने के लिए ये करे: (डाउनलोड और इंस्टॉलेशन प्रक्रिया)

  1. सबसे पेले विंडोज़ सेटिंग ओपन करें।
  2. अब Time & Language की ऑप्शन पर क्लिक करे।
  3. बाएं पैनल में Language पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन को थोड़ा नीचे करे और “Add a language” पर क्लिक करे।
  5. अब “HINDI” सर्च करे और इंस्टॉल करे।
  6. Preferred languages” के तहत ‘Hindi language pack’ पर क्लिक करें। इसके टाइल पर कुछ बटन दिखाई देंगे।
  7. अब Option की बटन पर क्लिक करे और Add a keyboard चुने।
  8. HINDI INSCRIPT कीबोर्ड का चयन करें।
  9. Done!

बस इतने स्टेप को फ़ॉलो करने के बाद अब आप जहां चाहो विंडोज़ के अंडर लैपटॉप या कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं।

नोट: ये विंडोज़ 10 में प्रॉसेस किए गए है अगर आप विंडोज़ 7 या विंडोज़ 8 उपयोग करते है। अगर आप हिंदी टाइपिंग कीबोर्ड डाउनलोड और इंस्टॉल नहीं कर पाते हो सीधे गूगल से Microsoft indic language input tool download for win 7/8/8.1/10 लिख कर सर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस लेख (कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करें (How to Type Hindi on Computer)) में, अपने सिख की कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करते हैं, कंप्यूटर टाइपिंग सीखने का तरीका, हिंदी टाइपिंग फोंट्स जैसे की यूनिकोड फोंट और Non Unicode फोंट क्या है।

Microsoft indic language input tool (IME) से और गूगल इनपुट टूल से लैपटॉप या कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करें।

उम्मीद है आपको इन सभी के बारे में पूरी जानकारी समझ आ गए होंगे और अब आप लैपटॉप या कंप्यूटर में हिंदी में टाइपिंग कर पा रहे हैं।

यादी आपको कही किसी स्टेप में किसी तरह की समस्या आ रही तो नीचे कॉमेंट करके पूछ सकते हैं।

नवीनतम के लिए हमारे FB group में शामिल हों और email subscribe भी करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version